⚡ ब्रेकिंग News

अंतराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन उत्तर प्रदेश के द्वारा एडिशनल एसपी पंकज श्रीवास्तव जी का सम्मान

बरेली। अंतरराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन द्वारा समाज में उत्कृष्ट सेवा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए एडिशनल एसपी श्री पंकज श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव जनाब दानिश जमाल ने मुख्य रूप से एडिशनल एसपी पंकज श्रीवास्तव को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी फसाहत साहब ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और ऐसे अधिकारियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक होता है।
प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, इमरान खान ने भी अपने संबोधन में कहा कि पंकज श्रीवास्तव जैसे अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहते हुए आमजन के विश्वास को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य ऐसे ही कर्मठ एवं ईमानदार अधिकारियों को प्रोत्साहित करना है, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जा सके।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पुलिस और समाज के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में प्रशासन और आम नागरिकों की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस सम्मान समारोह में कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...