ईरान की राजधानी तेहरान में भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी है।

ईरान की राजधानी तेहरान में भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी है। अली खामेनेई की इजरायल और अमेरिका ने 28 फरवरी को तेहरान में उनके घर पर हमला करते हुए हत्या कर दी थी। मौत के चार महीने बाद ईरान ने बड़े पैमाने पर उनके अंतिम संस्कार का फैसला लिया है। इसके लिए भारत सरकार की ओर से बिहार के गवर्नर अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा तेहरान गए हैं। अता हसनैन ने तेहरान में चाबहार समेत कुछ दूसरे मुद्दों पर भी ईरानी नेतृत्व से बात की है।बिहार के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ने तेहरान में ईरान के उप-गृह मंत्री अली अकबर पोरजमशिदियन से मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक, ईरानी मंत्री के साथ हसनैन की चाबहार पोर्ट के मुद्दे पर बात हुई है। अली खामनेई के अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों से इतर ये बैठक हुई है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...