केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक बार फिर खुलकर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा कि भगवान को किसी ने देखा नहीं है, इसलिए वे खुद पूजा-पाठ नहीं करते और दुनिया को दिखाने के लिए ऐसा करना बेकार है। मांझी ने जोर देकर कहा कि माता-पिता ही साक्षात ब्रह्मा और विष्णु हैं। उन्होंने अपनी भावुकता साझा करते हुए कहा कि उनके माता-पिता ने मजदूरी करके उन्हें पढ़ाया-लिखाया और आज उनके ही आशीर्वाद की बदौलत वे मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री के पद तक पहुंचे हैं।
केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'बेकार है भगवान का नाम.. पूजा करना और ये सब करना। जो माता-पिता का प्रणाम नहीं किया, उनका पूजा नहीं किया तो दुनिया को दिखाने के लिए और अपनी संतुष्टि के लिए। देखिए इस दुनिया में भगवान को लोग मानते हैं। हम सही में पूजा-पाठ नहीं करते हैं। भगवान को देखा नहीं है इसलिए हम सुनते हैं, इस दुनिया में भगवान को लोग मानते हैं। हम सही में पूजा-पाठ नहीं करते हैं। भगवान को देखा नहीं है इसलिए हम सुनते हैं। लेकिन माता-पिता तो साक्षात् भगवान ब्रह्मा, विष्णु जो भी कहिए हैं।'
Post a Comment