मोहम्मद जबीउल्लाह बने IHMO पब्लिक राइट्स सेल के कर्नाटक वाइस प्रेसिडेंट

अंतरराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन (IHMO) के अध्यक्ष डॉ. केपी अहमद ने श्री मोहम्मद जबीउल्लाह को संगठन के पब्लिक राइट्स सेल का कर्नाटक वाइस प्रेसिडेंट मनोनीत किया है।

यह मनोनयन संगठन के साउथ इंडिया इंचार्ज कादरवली की अनुशंसा पर किया गया। संगठन ने आशा व्यक्त की है कि श्री मोहम्मद जबीउल्लाह अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए मानवाधिकार संरक्षण, जनहित के मुद्दों तथा संगठन के विस्तार और जनसेवा के कार्यों को कर्नाटक में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर डॉ. केपी अहमद ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन योग्य एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर समाज में मानवता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...