तनवीर खान को भारतीय व्यापार संगठन का पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: भारतीय व्यापार संगठन ने संगठनात्मक विस्तार एवं व्यापारी हितों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कोलकाता निवासी श्री तनवीर खान को भारतीय व्यापार संगठन, पश्चिम बंगाल प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
श्री तनवीर खान का मनोनयन भारतीय व्यापार संगठन के अध्यक्ष श्री के. पी. अहमद एवं प्रधान मुख्य सलाहकार श्री संजीव कुमार रामकुमार जाया द्वारा किया गया।
मनोनयन के अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री तनवीर खान अपने अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से पश्चिम बंगाल में संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़कर उनके हितों एवं समस्याओं को प्रभावी मंच पर उठाने का कार्य करेंगे।
भारतीय व्यापार संगठन का उद्देश्य व्यापारियों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के साथ-साथ व्यापारिक समुदाय को एक मजबूत एवं संगठित मंच प्रदान करना है। संगठन को उम्मीद है कि श्री तनवीर खान पश्चिम बंगाल में संगठन की गतिविधियों का विस्तार करते हुए व्यापारी एकता, व्यापारिक विकास, उचित प्रतिनिधित्व और व्यापारी हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
भारतीय व्यापार संगठन ने श्री तनवीर खान को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल प्रदेश में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...