सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने माननीय इंद्रेश कुमार जी का जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया ।
ये सद्भावना दिवस सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारी द्वारा पूरे भारत में कई स्थानों पर राष्ट्रीय संयोजक कल्लू अंसारी एवं अंजुम अंसारी द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक शाह हुसैन, जम्मू कश्मीर के प्रदेश संयोजक मुस्ताक अहमद भट्ट, महाराष्ट्र के प्रदेश संयोजक शैलेश कदम, मध्य प्रदेश संयोजक तारिक मुबारक, उत्तराखंड प्रदेश संयोजक शाह आलम, दिल्ली प्रदेश संयोजक विजय नरेश शर्मा व नुरुल हुदा, पंजाब प्रदेश के संयोजक श्री रमेश जी द्वारा अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ महिलाओं को वस्त्र वितरण, दरगाह व अनाथ वृद्ध आश्रम में भोजन, मिष्ठान व फल वितरण, रोजा इफ्तार के कार्य, स्कूल, मदरसों में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम के साथ केक काटकर मनाया और साथ ही गौशाला में गायों को चारा व गुण भी खिलाया गया।आगरा में कल्लू अंसारी,अंजुम अंसारी के साथ जाहिद सैफी, अल्तमश अंसारी, सलाउद्दीन, सूफी नूर मोहम्मद, रोहित, शबाना, नजमा, कल्पना, बबीता, अब्दुल समद, अब्दुल हन्नान ने माननीय इंद्रेश कुमार जी के जन्मदिन को सद्भावना के रूप में मनाया ।रशीद अंसारी आगरा मंडल संयोजक अपनी पत्नी के लिए साथ उमरा करने मक्का मदीना गए वहां पर माननीय इंद्रेश कुमार जी की लंबी उम्र के लिए मालिक से दुआ मांगी।
Post a Comment