अयोध्या के चर्चित कथावाचक पवन देव महाराज के खिलाफ बिहार की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि कथावाचक ने उसे मंदिर दर्शन कराने के बहाने अयोध्या बुलाया और उसके साथ धोखाधड़ी व दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके गहने और नकदी भी हड़प ली गई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है।
Post a Comment