सूफी इस्लाम की एक आध्यात्मिक धारा है, जिसे तसव्वुफ कहा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य है—अल्लाह से सीधा प्रेम और आंतरिक शुद्धि के माध्यम से आत्मिक जुड़ाव।
सूफी वह व्यक्ति होता है जो दिल की सफाई (inner purification) पर ध्यान देता है नफरत, अहंकार, लालच से दूर रहता है प्रेम, शांति और इंसानियत को सबसे ऊपर रखता है
सूफी विचारधारा के मुख्य तत्व:
1. इश्क-ए-हकीकी (Divine Love) अल्लाह से सच्चा प्रेम करना—यही सूफी मार्ग का केंद्र है।
2. ज़िक्र,अल्लाह का नाम बार-बार लेना, जिससे दिल शुद्ध होता है।
3. फना Ego ka अंत,अपने अहंकार को खत्म करके खुद को ईश्वर में समर्पित करना।
4. सेवा और इंसानियत,हर इंसान की सेवा करना—धर्म, जाति से ऊपर उठकर।
सूफी परंपरा के प्रसिद्ध संत:
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती
निज़ामुद्दीन औलिया
रूमी,इन सभी ने प्रेम, भाईचारा और आध्यात्मिकता का संदेश दिया।
सूफी संस्कृति:
कव्वाली (जैसे दरगाहों में गाए जाने वाले भजन) दरगाह पर ज़ियारत (spiritual visit)ध्यान और संगीत के माध्यम से ईश्वर से जुड़ना
إرسال تعليق