स्वाति लकड़ा की शुरुआती शिक्षा रांची के प्रतिष्ठित लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल से 10वीं तक हुई. इसके बाद उन्होंने JVM श्यामली से 12वीं की पढ़ाई पूरी की. उच्च शिक्षा के लिए वे दिल्ली गईं, जहां लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वीमेन से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की.
राजधानी रांची खास कर आदिवासी समाज के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है. रांची की रहने वाली 1995 बैच की आईपीएस अधिकारी स्वाति लकड़ा ने तेलंगाना में डायरेक्टर जनरल के पद पर पदोन्नत होकर नया इतिहास रच दिया है. स्वाति लकड़ा अनुसूचित जनजातिसमुदाय से देश की संभवतः पहली महिला अधिकारी हैं, जो इस प्रतिष्ठित रैंक तक पहुंची हैं. उनकी इस उपलब्धि से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश में आदिवासी समाज का मान बढ़ा है.
Post a Comment