⚡ ब्रेकिंग News

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में मुस्लिम पिता अब्दुल हक खान अपनी हिंदू बेटी नंदीनी सिमोलिया का कन्यादान करेंगे


मध्य प्रदेश के राजगढ़ में मुस्लिम पिता अब्दुल हक खान अपनी हिंदू बेटी नंदीनी सिमोलिया का कन्यादान करेंगे

राजगढ़ के ओल्ड कलेक्ट्रेट रोड स्थित पुरानी बस स्टैंड के पास रहने वाले अब्दुल हक खान बताते हैं कि यूं तो नंदीनी उनकी साली हैं, मगर उन्होंने उसे बेटी मानकर पाला है।

दरअसल, नंदीनी के पिता रतिराम की साल 2010 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद साल 2012 में मां फूलवती का भी निधन हो गया। माता-पिता के गुजर जाने के बाद नंदीनी की बड़ी बहन प्रीति (आयशा) ने अब्दुल हक खान से लव मैरिज की और नंदीनी को अपने साथ ससुराल ले आई। तभी से नंदीनी इसी परिवार में पली-बढ़ी और पढ़ाई की।

अब नंदीनी की शादी 4 अप्रैल 2026 को ग्वालियर के अंश परमार के जिंदाबाद हाउस में धूमधाम से होगी। इस दौरान दोनों धर्मों के करीब 1500 से 2000 लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। अब्दुल हक खान ने कहा कि नंदीनी से उनका भले ही खून का रिश्ता ना हो लेकिन प्यार, जिम्मेदारी और अपनापन से उन्होंने इस रिश्ते को अपना बनाया।

अब्दुल हक खान के अनुसार, नंदीनी ने 12वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से की और आगे की पढ़ाई ग्वालियर के कॉलेज से पूरी की। इस दौरान नंदीनी और ग्वालियर निवासी अंश परमार की दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। जब नंदीनी ने अपने रिश्ते के बारे में अब्दुल हक खान को बताया, तो उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार किया और प्रेम विवाह की मंजूरी दे दी। अब दोनों का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...