कल्लू अंसारी को अंतर्राष्ट्रीय सूफी परिषद की सलाहकार परिषद का सदस्य मनोनित किया गया है। कल्लू अंसारी सूफिज़्म को लेकर पूरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध हैं। वर्तमान समय में वे सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में कार्य कर रहे हैं और पूरे देश में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय सूफी परिषद ने उनके इस मनोनयन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही संगठन ने उनसे अपेक्षा व्यक्त की है कि वे संगठन को उचित मार्गदर्शन और सलाह प्रदान करते रहेंगे।
बधाई देने वालों में अंतर्राष्ट्रीय सूफी परिषद के अध्यक्ष डॉ. केपी अहमद, इमरान खान एडवोकेट एम. ए. सुमारा और मोहम्मद वसीम मुख्य रूप से शामिल हैं।
Post a Comment