UP में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में टीचर नाईमुद्दीन पर लगा था आरोप अब सुरेंद्र सिंह निकला दोषी
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें पीड़िता के पिता और एक महिला डॉक्टर 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका जता रहे हैं।
कई सोशल मीडिया हैंडल्स और न्यूज़ चैनल, ये वीडियो शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि UP के कुशीनगर में कक्षा 1 में पढ़ने वाली मासूम के साथ विद्यालय में नईमुद्दीन अंसारी ने बलात्कार किया।सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट पर 13 अप्रैल को कुशीनगर थाना पुलिस के आधिकारिक एक्स-हैंडल से स्पष्ट किया गया है कि नईमुद्दीन अंसारी आरोपी नहीं है। पोस्ट में लिखा है कि थाना तरयासुजान क्षेत्रांतर्गत 05 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले वास्तविक अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया।
Post a Comment