⚡ ब्रेकिंग News

बोकारो बार परिसर में अधिवक्ता श्री मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव का सम्मान अंतरराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन की मुख्य संयोजक अधिवक्ता आयशा परवीन ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।

बोकारो, दिनांक 06 मई: बोकारो बार परिसर में आज अधिवक्ता श्री मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव के राज्य बार काउंसिल के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन की चीफ कोऑर्डिनेटर एवं एक्जीक्यूटिव कमेटी सदस्य अधिवक्ता आयशा परवीन ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।
अधिवक्ता आयशा परवीन ने कहा कि श्री श्रीवास्तव की यह जीत न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष और समर्पण का परिणाम है, बल्कि पूरे अधिवक्ता समुदाय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपने पद पर रहते हुए अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा एवं न्यायिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्री मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...