अंतर्राष्ट्रीय सूफी परिषद सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी की निंदा करता है
अंतर्राष्ट्रीय सूफी परिषद ने डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। परिषद ने कहा कि “सनातन धर्म को समाप्त कर देना चाहिए” जैसी टिप्पणी करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली तथा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत विविध धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं वाला देश है, जहां सभी धर्मों और आस्थाओं का सम्मान करना लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायित्व है। किसी भी धर्म या समुदाय के विरुद्ध अमर्यादित एवं आपत्तिजनक बयान समाज में वैमनस्य और तनाव पैदा करते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय सूफी परिषद ने सभी राजनीतिक दलों और नेताओं से अपील की कि वे धार्मिक विषयों पर संयमित और जिम्मेदार बयान दें, ताकि देश की सामाजिक एकता, भाईचारा और आपसी सद्भाव बना रहे।
Post a Comment