शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद आज बीजेपी पर जमकर बरसे

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद आज बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने भारत की विदेश नीति को लेकर बीजेपी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीति अब बदल चुकी है। वह कांग्रेस की शागिर्द है जो कि उसी के पीछे-पीछे चल रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार इजरायल की पिछलग्गू बनी हुई है जबकि भारत को इजरायल के साथ रहने से कोई फायदा नहीं मिल रहा है। इजरायल से इनकी सिर्फ यह पॉलिसी मिलती है कि मुसलमानों को किस तरह कुचला जाए, दबाया जाए।

बीजेपी ने अटल बिहारी की विदेश नीति छोड़ दी
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि, बीजेपी ने पुरानी विदेश नीति छोड़ दी है। वह अटल बिहारी जी की नीति थी, वे हमेशा इराक के साथ रहे। अब बीजेपी अमेरिका के साथ है। यह कांग्रेस की पॉलिसी थी। इसलिए हमने कहा कि बीजेपी कांग्रेस की शागिर्द है, शिष्य है। उसकी सारी पॉलिसी पर अमल कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...