ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने इस्लामिक देशों से एक 'नए रीजनल सिक्योरिटी आर्किटेक्चर' बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में कहा 'ईरान ने इस्लामिक देशों की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है जिसमें पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, मिस्र और तुर्की शामिल हैं ताकि आपसी समझ को बढ़ावा दिया जा सके और नए रीजनल सिक्योरिटी आर्किटेक्चर की नींव रखी जा सके।' आपको बता दें कि पाकिस्तान, सऊदी, मिस्र और तुर्की जैसे देश पिछले कुछ महीनों ने 'इस्लामिक नाटो' बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं और मसूद पेजेश्कियन के बयान का साफ मतलब है कि ईरान भी इसमें शामिल होना चाहता है।
मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने मुस्लिम देशों से एक 'संयुक्त मोर्चा' बनाने का आह्वान किया और एक नए क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे के लिए 'दोस्ती का हाथ' बढ़ाया। ईरान के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान की एक दिन की आधिकारिक यात्रा के दौरान ये बातें कहीं हैं। यह यात्रा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निमंत्रण पर की गई थी। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास पर बैठक की जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई।
Post a Comment