अंतरराष्ट्रीय मानवता अधिकार व मीडिया संगठन, झारखंड प्रदेश के नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया
बोकारो.: अंतरराष्ट्रीय मानवता अधिकार व मीडिया संगठन (IHMO) झारखंड प्रदेश की संगठनात्मक मजबूती एवं विस्तार के उद्देश्य से नव-मनोनीत पदाधिकारियों को प्रदेश मुख्य संयोजक एडवोकेट आयशा परवीन ने औपचारिक रूप से मनोनयन पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर एडवोकेट आयशा परवीन ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय, जनसेवा तथा मीडिया की सकारात्मक भूमिका को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से ईमानदारी, समर्पण एवं सक्रियता के साथ संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
नव-मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए मानवता, सामाजिक उत्थान एवं जनहित के कार्यों में पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
Post a Comment