बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज कुमार को हराकर जीत दर्ज की महज औपचारिकता बाकी है
उपचुनाव के दौरान प्रशांत किशोर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि “हम यहां मुख्यमंत्री बनने नहीं आए हैं। हमने 12 मुख्यमंत्री बनाने में अपना कंधा लगाया है। ये पसीना इसलिए बहा रहे हैं ताकि एक दिन हरियाणा, पंजाब से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र तक के लोग बिहार में आकर रोजी-रोजगार करें, तब मानेंगे कि बिहार में विकास हुआ है।”
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी की ओर से प्रशांत किशोर अकेले ही प्रमुख चेहरा और स्टार प्रचारक रहे, जबकि दूसरी ओर बीजेपी के 40 स्टार प्रचारक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, 202 विधायक और 35 सांसदों सहित पूरी ताकत मैदान में थी, लेकिन इसके बावजूद मुकाबले में प्रशांत किशोर भारी पड़े।

Post a Comment