हर घर तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर कल्लू अंसारी और अंजुम अंसारी ने बांटे तिरंगे व तुलसी के पौधे, दिया एकता और भाईचारे का संदेश स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “Har Ghar Tiranga” अभियान के अंतर्गत सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक कल्लू अंसारी एवं अंजुम अंसारी के नेतृत्व में देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच तिरंगे झंडों के साथ तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। आयोजन में बच्चे, महिलाएं, युवा और स्थानीय नागरिक उत्साह के साथ शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम स्थल पर तिरंगे झंडे नजर आए और लोगों में राष्ट्रप्रेम एवं देश के प्रति सम्मान की भावना देखने को मिली कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा। इस दौरान लोगों को तिरंगा झंडा प्रदान करने के साथ तुलसी के पौधे भी दिए गए। आयोजकों ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस की भावना को केवल एक दिन तक सीमित न रखते हुए पूरे वर्ष देश के प्रति जिम्मेदारी और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का प्रयास करें।

हर घर तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर कल्लू अंसारी और अंजुम अंसारी ने बांटे तिरंगे व तुलसी के पौधे, दिया एकता और भाईचारे का संदेश स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “Har Ghar Tiranga” अभियान के अंतर्गत सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक कल्लू अंसारी एवं अंजुम अंसारी के नेतृत्व में देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच तिरंगे झंडों के साथ तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। आयोजन में बच्चे, महिलाएं, युवा और स्थानीय नागरिक उत्साह के साथ शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम स्थल पर तिरंगे झंडे नजर आए और लोगों में राष्ट्रप्रेम एवं देश के प्रति सम्मान की भावना देखने को मिली

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा। इस दौरान लोगों को तिरंगा झंडा प्रदान करने के साथ तुलसी के पौधे भी दिए गए। आयोजकों ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस की भावना को केवल एक दिन तक सीमित न रखते हुए पूरे वर्ष देश के प्रति जिम्मेदारी और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का प्रयास करें।

Uploading: 797071 of 797071 bytes uploaded.


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...