पत्रकार सैयद शारीफ इब्राहिम ने वरिष्ठ IPS/DIG आलोक प्रियदर्शी के खिलाफ मुख्यमंत्री सचिवालय (CMO) और अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

अशोक नगर निवासी पत्रकार सैयद शारीफ इब्राहिम ने DIG आलोक प्रियदर्शी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस विवाद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रांची: पत्रकार सैयद शारीफ इब्राहिम ने वरिष्ठ IPS/DIG आलोक प्रियदर्शी के खिलाफ मुख्यमंत्री सचिवालय (CMO) और अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अशोक नगर रोड नंबर-1 स्थित उनके परिसर के पास दर्ज 40 फीट के सार्वजनिक पहुंच मार्ग को DIG आलोक प्रियदर्शी की गाड़ी लगाकर कथित तौर पर अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे उनके परिवार समेत वहां रहने वाले छह परिवारों का आवागमन प्रभावित हुआ।
शिकायत में पत्रकार ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर DIG और उनके बॉडीगार्ड की ओर से AK-47 से गोली मारने की धमकी दी गई तथा फर्जी केस में फंसाने की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले में DIG और उनके सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...