राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने दावा किया है कि जब 1930 के दशक में सेंट्रल प्रोविंस की विधानसभा में संघ पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की गई थी, तब इब्राहिम नाम के एक व्यक्ति ने संघ के समर्थन में आवाज उठाई थी।
सोमवार (9 नवंबर) को नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि उस समय संघ के समर्थन में कोई स्वयंसेवक सामने नहीं आया था, लेकिन इब्राहिम ने विधानसभा में कहा था कि संघ को बंद नहीं किया जाना चाहिए और यह संगठन सांप्रदायिक नहीं है।
भागवत के मुताबिक, इब्राहिम ने डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का हवाला देते हुए कहा था कि वे उन्हें जानते हैं और हेडगेवार एक अच्छे इंसान थे, इसलिए संघ सांप्रदायिक नहीं हो सकता।
Post a Comment