⚡ ब्रेकिंग News

अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला

अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। नॉर्थ ईस्ट न्यूज के मुताबिक बोंगाव पुलिस स्टेशन के तहत पेट्रापोल में जयंतिपुर बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) से BSF ने जिन 10 से 12 कथित बांग्लादेशी नागरिकों को बॉर्डर के पार धकेला था उन्हें वापस लाना पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के एक दिन बाद भारतीय अर्धसैनिक बल की स्थानीय इकाई को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के कड़े विरोध के बाद उन लोगों को वापस लेना पड़ा है।

नॉर्थ ईस्ट न्यूज के मुताबिक ये परेशानी 1 जून की सुबह-सवेरे तब शुरू हुई जब पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में मुख्य इमिग्रेशन पोस्ट पेट्रापोल में तैनात BSF की 172वीं बटालियन ने इन कथित बांग्लादेशी नागरिकों को फेंसिंग के पार धकेलकर 'नो-मैन्स लैंड' में भेज दिया था। इसके बाद अगली सुबह BGB को ये लोग अपने बच्चों, थोड़े-बहुत सामान और गठरियों के साथ जेस्सोर जिले के बेनापोल में BGB की सादीपुर चेकपोस्ट के ठीक सामने 'नो-मैन्स लैंड' के पास बैठे हुए मिले।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...