कश्मीर के कुलगाम जिले में सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक कल्लू अंसारी एवं अंजुम अंसारी, ने ली अपने कार्यकर्ताओं की बैठक जिसमें उन्होंने कश्मीरी अवाम को प्यार मोहब्बत के साथ,अमन शांति के साथ आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने कहा कि आपको किसी से डरना नहीं है हिम्मत से अपने कश्मीर में अमन शांति का पैगाम फैलाना है और अपने भारत को आतंक मुक्त, नशा मुक्त, दहशत मुक्त तथा भाईचारा युक्त बनाना है।इस अवसर पर अंजुम आरा, राष्ट्रीय संयोजक, महिला प्रकोष्ठ, ने महिलाओं की भागीदारी को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं से संगठन की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। डॉ.केपी अहमद राष्ट्रीय सलाहकार सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने कहा कि सूफी विचारधारा मानवता, भाईचारे और आपसी सम्मान का संदेश देती है तथा समाज में शांति और सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस बैठक में जाहिद शैफी (राष्ट्रीय सह संयोजक)मुस्ताक अहमद भट्ट जम्मू (कश्मीर प्रदेश संयोजक) सोफिया अमीन, डॉक्टर आसिफ युसूफ, डॉ इरशाद, डॉ एस के हुजैफा ,कुंवर आरिफ अली खान, रजनी रावत, जमीला अख्तर, रोमी जान, जावेद अहमद शाह, गुलजार शाह आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Nirnayak Wachan
0
Post a Comment