आईएचएमओ नेशनल एडवाइजरी काउंसिल का गठन, सदस्यों की घोषणा:डॉ केपी अहमद,अध्यक्ष.

आईएचएमओ नेशनल एडवाइजरी काउंसिल का गठन, सदस्यों की घोषणा

अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन (IHMO) ने संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आईएचएमओ नेशनल एडवाइजरी काउंसिल का गठन किया है।

इस अवसर पर काउंसिल के प्रथम सदस्य की घोषणा करते हुए डॉ. केपी अहमद को अध्यक्ष, आईएचएमओ नेशनल एडवाइजरी काउंसिल नियुक्त किया गया है।

संगठन को विश्वास है कि डॉ. केपी अहमद के नेतृत्व, अनुभव एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में नेशनल एडवाइजरी काउंसिल मानवाधिकार, सामाजिक न्याय, मीडिया जागरूकता तथा राष्ट्रीय एकता के क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी।

अन्य सदस्यों की घोषणा भी शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।

आईएचएमओ परिवार की ओर से डॉ. केपी अहमद को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ।

जारीकर्ता
आईएचएमओ मीडिया सेल
अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन (IHMO)

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...